कश्मीरी मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा पंजतनी में महफ़िल में खिताब करते मौलाना मोहम्मद अस्करी
लखनऊ। हजरत अली की बेटी हजरत कुलसुम की यौमे पैदाइश पर अंजुमन पंजतनी की ओर से शुक्रवार को कश्मीरी मोहल्ला स्थित इमामबाड़े में ''जश्ने जनाबे उम्मे कुलसुम'' महफिल सजी। मौलाना मोहम्मद असक्री ने जनाबे उम्मे कुलसुम की अजमत व फजीलत पर रोशनी डाली। इससे पहले महफिल का आगाज कारी नदीम नजफी ने कुरान की तिलावत से किया। खुर्शीद फतेहपुरी के संचालन में आयोजित महफिल में शायर एजाज जैदी, जर्रार अकबराबादी, हिलाल नकवी समेत अन्य ने कलाम पेश किए।
जश्ने फातमिया आज
पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की बेटी जनाबे फातिमा की याद में शनिवार को बुलाकी अड्डा स्थित जन्नतुल बकी सुप्पा में जश्ने फातमिया होगा। रात आठ बजे होने वाली महफिल में डाॅ. नैय्यर जलालपुरी खिताब करेंगे। महफिल के बाद इमाम-ए-जमाना की नज्र का आयोजन होगा।