फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीडीसी के भतीजे पर हमला, चलती गाड़ी में की पिटाई फिर खेत में फेंका

Sat, 04 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
 मारपीट में घायल जिला पंचायत सदस्य का भतीजा आकाश
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। त्रिमुहानी बाजार बुधवार की देर शाम हिंसा की एक सनसनीखेज वारदात हो गई। भीम आर्मी समर्थक और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम के भतीजे आकाश को दिनदहाड़े अगवाकर लिया और चलती गाड़ी में बुरी तरह पीटने के बाद घायल युवक को धान के खेत में फेंककर हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता रणजीत पासवान समेत पांच नामजद और दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां निवासी आकाश बुधवार की शाम त्रिमुहानी बाजार जा रहे थे। तभी चारपहिया वाहन से पहुंचे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रणजीत पासवान, उनके करीबी कुनाल, विपिन, शिवेश और रवि अपने करीब दर्जनभर साथियों के साथ आए और आकाश को जबरन गाड़ी में खींचकर आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद युवक को कई किलोमीटर तक घुमाया गया और इस दौरान तमंचे के बट से बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने घायल आकाश को एकडल्ला के पास धान के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही डीडीसी सदस्य राजेंद्र गौतम समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ आकाश को उठाकर बसखारी सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव और इलाके में इस घटना के बाद जबरदस्त गुस्सा है।


दर्ज हुआ केस, तलाश जारी
बसखारी थाने में राजेंद्र गौतम की तहरीर पर रणजीत पासवान समेत पांच नामजद और करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, अपहरण, जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



क्या पुरानी रंजिश बनी मारपीट की वजह
जानकारों का मानना है कि यह हमला सिर्फ आपसी विवाद नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दुश्मनी का नतीजा है। राजेंद्र गौतम और रणजीत पासवान के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं। दोनों नेताओं ने हंसवर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। सोशल मीडिया पर भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें