फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नामी कंपनी के नाम से नकली माल बनाने वाली फैक्टरी में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-छह स्थित कंपनी से लाखों का नकली माल बरामद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक नामी कंपनी के फर्जी टैग और स्टीकर लगाकर सामान तैयार करने वाली फैक्टरी पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से पुलिस व कंपनी अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया। कंपनी की शिकायत पर कोतवाली फेज वन पुलिस ने ट्रेड मार्क और कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित यूनाईटेड एंड यूनाईटेड कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुमित कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अंडर आरमर्स व नाइक, कन्वर्स, एक्सिस के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। वह कंपनी के किसी भी कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के उल्लंघन के खिलाफ जांच करने और केस दायर कराने के लिए अधिकृत हैं। पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली कि अवैध तरीके से फर्जी टैग और लेबल लगाकर नकली उत्पाद नोएडा के सेक्टर-छह में तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों ने पुलिस को शिकायत दी और फैक्टरी में दबिश दी। मौके से 5,946 अंडर आर्म्स के फर्जी स्टीकर टैग, एक जैकेट, 14,250 नाइक ब्रांड के फर्जी स्टीकर, दो लोअर, नाइक जॉर्डन की एक जैकेट, 13,730 नाइक कन्वर्स के फर्जी टैग व लेबल, 3510 एक्सिस के फर्जी स्टीकर बरामद हुए। बरामद हुआ पूरा माल नकली था। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें