फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक प्रतिनिधि बनकर आए बदमाश ने दंपती से की लूटपाट, विरोध पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
कविनगर में वृद्ध दंपती पर हुए हमले के बाद पुलिस को जानकारी देते पड़ोसी। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। पॉश कॉलोनी कविनगर में बृहस्पतिवार को बदमाश बैंककर्मी बनकर पीएफ और पेंशन की बातकर घर में दाखिल हुआ और 72 साल के नरेंद्र कुमार शर्मा और उनकी पत्नी के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर उसने दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाश महिला से कानों से टॉप्स और गले से सोने की चेन लूटकर दोनों को घर में बंद कर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कविनगर के एफई-14 में रहने वाले नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे उनकी घरेलू सहायिका वर्षा खाना बनाकर घर चली गई और मकान का दरवाजा खुला छोड़ गई। इसी दौरान एक 25 वर्षीय युवक उनके मकान में आया। बदमाश ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया और फंड और पेंशन में होने वाली परेशानी को लेकर बातचीत शुरू की। बदमाश ने मोबाइल और बैंक संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने पानी मांगा।
पानी लेने जैसे ही नरेंद्र की पत्नी मधु शर्मा (70) रसोई में पहुंची तो बदमाश उनके पीछे आया और उन्हें कमरे में धकेलने का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान अंदर से आई उनकी पत्नी मधु शर्मा ने पति को लहूलुहान देख बदमाश से भिड़ गईं। बदमाश ने उनकी पत्नी के मुंह, सीने, हाथ पर चाकू से कई बार हमले किए और दोनों को धक्का देकर गिरा दिया। दंपती के शोर मचाने पर पडोसी ने नीचे आने की बात कही तो बदमाश मधु के कानों से एक टॉप्स और गले में पहनी सोने की चेन लूटकर कमरे से बाहर निकल गया। बदमाश ने मकान के दरवाजे की कुंडी लगा दी और गेट के बाहर खड़े हेलमेट लगाए बाइक सवार अपने साथी के साथ भाग गया।
विज्ञापन

-शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी-
बदमाशों के जाने पर घायल दंपती ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला और कविनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे एसीपी सूर्यबली मौर्य ने घायल दंपती के बयान दर्ज किए और घटना स्थल का जायजा लिया।
-तीन घंटे तक पार्क में बैठकर की रेकी-
आसपास के लोगों ने बताया कि घर के बाहर बने पार्क में एक व्यक्ति हेलमेट लगाकर पार्क में करीब 11 बजे से बैठा था। ढाई बजे घरेलू सहायिका वर्षा के जाने के बाद वह नरेंद्र शर्मा के घर में घुस गया। पुलिस को घटनास्थल से एक हेलमेट भी बरामद हुआ है।नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वह डीटीसी दिल्ली से वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका बेटा पीयूष शर्मा पत्नी भावना शर्मा के साथ सात वर्षों से दुबई में रहता है। पीयूष शर्मा रियल स्टेट में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं तो भावना शर्मा शिक्षक हैं। उनकी बेटी शिप्रा विवाहित हैं और मोदीनगर में पति के साथ रहती हैं।
-वर्जन-

चाकू लगने से घायल नरेंद्र शर्मा उनकी पत्नी मधु शर्मा के बयान दर्ज किए गए हैं। बयान की वीडियोग्राफी है, जिसमें दंपती ने लूटपाट से इनकार किया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सूर्यबली मौर्य, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें