फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चचेरे भाई ने उस्तरे से गला काटकर की बुलडोजर मालिक की हत्या

Wed, 22 Oct 2025 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
01...बुलडोजर मालिक प्रदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। दीपावली से एक दिन पहले सांपला में रंजिश के चलते चचेरे भाई ने बुलडोजर मालिक को प्लॉट में बुलाकर उस्तरे से गला काट दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।

सांपाला पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर-2 निवासी संदीप ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रदीप उर्फ बिट्टू (39) खेतीबाड़ी के साथ मिट्टी खोदाई का काम करता था। इसके लिए उसके पास बुलडोजर था। 19 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे प्रदीप घर आया और बोला कि वह अपने ताऊ के लड़के पवन उर्फ पौना के पास जा रहा है। कुछ देर बाद बुलडोजर चालक अनित उर्फ आदित्य (निवासी बिजनौर, यूपी) का फोन आया कि पवन ने उस्तरे से प्रदीप का गला काट दिया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो प्रदीप खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन

संदीप के साथ मौके पर पहुंचे सुनील निवासी समचाना और संदीप निवासी खांडा (सोनीपत) ने बताया कि प्रदीप और पवन शराब पी रहे थे। इसी दाैरान दोनों के बीच में किसी बात पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान पवन ने तेजधार उस्तरे से प्रदीप की गर्दन पर वार कर दिया और मौके से भाग गया।
घायल प्रदीप को पहले निजी अस्पताल और फिर पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में झगड़े के दौरान धारदार उस्तरे से प्रदीप की गर्दन काटकर हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि वारदात के पीछे की पूरी वजह साफ हो सके।
रंजिश रखता था आरोपी, पहले भी करता था झगड़ा
प्रदीप के भाई संदीप ने बताया कि आरोपी पवन उर्फ पौना स्वभाव से झगड़ालू है। वह स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है और शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। पहले भी कई बार प्रदीप से उसकी कहासुनी हो चुकी थी। संदीप ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते ही पवन ने उसके भाई की बेरहमी से हत्या की।
विज्ञापन


दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं
प्रदीप के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि बच्चे दिवाली की तैयारी में खुश थे। उन्होंने पिता से पटाखे लाने के लिए कहा था लेकिन दीपावली से पहले ही उनका संसार उजड़ गया। रातोंरात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

01...बुलडोजर मालिक प्रदीप। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें