फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांपला के पास रिवॉल्वर दिखाकर छीनी कार, चलती गाड़ी से चालक को फेंका

Wed, 22 Oct 2025 01:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
03...रोहतक के सांपला के पास चलती कार से फेंकने से घायल कार चालक राहुल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। दिवाली की रात सांपला के पास चार युवकों ने उबर एप से किराये पर लेकर चालक को रिवॉल्वर दिखाकर कार छीन ली। आरोपियों ने चलती गाड़ी से चालक को सड़क पर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गया। कार रोहतक रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम के लिए बुक की गई थी। घायल चालक यूपी के औरैया निवासी राहुल (हाल निवासी सागरपुर, दिल्ली) को सांपला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित राहुल ने सांपला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उबर एप के माध्यम से कार चलाता है। दिवाली के दिन वह दिल्ली से रोहतक बुकिंग पर आया था और वापसी के लिए दिल्ली या गुरुग्राम की सवारी का इंतजार कर रहा था। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसे गुरुग्राम की बुकिंग मिली। उबर कंपनी से मिले मोबाइल नंबर पर कॉल करके वह रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां चार युवक खड़े थे।
विज्ञापन

दो युवकों के पास बैग थे। ओटीपी बताने के बाद उन्होंने कार की डिग्गी में सामान रख दिया। सांपला के नजदीक पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया जिसकी राशि उन्हीं युवकों में से एक ने दी। सांपला बस स्टैंड से थोड़ा आगे पहुंचने पर युवकों ने कार रुकवाकर हमला कर दिया। पीछे बैठे एक युवक ने हैंडब्रेक खींचा और दूसरे ने रिवॉल्वर निकालकर धमकाया कि चुपचाप बैठ जा, नहीं तो गोली मार देंगे।
राहुल ने विरोध किया तो उसे पिछली सीट पर खींचकर पीटा और एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। रास्ते में आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागजात छीन लिए। कुछ दूर चलने के बाद उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए। घायल चालक ने राहगीरों की मदद से पुलिस और अपने भाई को सूचना दी। सांपला के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि कार चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आधार कार्ड की डिटेल निकलवाई जा रही है, जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड से खुल सकते हैं लुटेरों के राज
राहुल के भाई रोहित ने बताया कि बुकिंग के बाद उसके भाई ने दो युवकों के आधार कार्ड के फोटो अपने मोबाइल फोन पर भेजे थे। एक युवक का नाम सागर और दूसरे का मोहित लिखा हुआ है। दोनों के आधार कार्ड पर जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 और 6 जनवरी 2006 दर्ज है। पुलिस अब उन्हीं आधार नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

03...रोहतक के सांपला के पास चलती कार से फेंकने से घायल कार चालक राहुल। संवाद

03...रोहतक के सांपला के पास चलती कार से फेंकने से घायल कार चालक राहुल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें