फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली की इच्छाओं से कभी भी छीकें नहीं टूटा करते : धनखड़

Sat, 18 Oct 2025 12:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
17jjrp06- पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पूरा विपक्ष हरियाणा में छीका टूटने की फिराक में बैठा है, लेकिन जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। बिल्ली की इच्छाओं से कभी भी छीके नहीं टूटा करते। यह जवाब उन्होंने सीएम सैनी का इस्तीफा मांगने के सवाल पर देते हुए कही।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को राजकीय पीजी नेहरू काॅलेज में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पटेल के शानदार व्यक्तित्व को उस समय पचा नहीं पाए। पूरी कांग्रेस पटेल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी, लेकिन गांधीजी के हस्तक्षेप से पटेल को सरकार में दूसरा नंबर मिला। सद्भावना यात्रा के दौरान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा भाजपा पर भाईचारा बिगाड़ने के आरोप पर धनखड़ ने कहा कि जिन्हें वोट नहीं मिल पाते, वहीं लोग ऐसी बात करते हें।
कांग्रेस की विफलताओं का भी असली कारण यही है कि वह मुद्दों को नहीं पकड़ पा रही। हरियाणा एक और हरियाणवी एक के नारे के साथ प्रदेश मजबूृती के साथ खड़ा है। विपक्ष के केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल को सुपर सीएम बताने पर धनखड़ ने कहा कि विपक्ष की सोच का अलग-अलग नजरिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत निश्चित है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला उपस्थित रहे।
देशभर में गरिमा और गौरव से मनेगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह 31 अक्तूबर से शुरू होकर दो महीने चलेगा। इस अवसर पर गरिमा और गौरवमय ढंग से देशभर में बड़े स्तर पर आयोजित होंगे। इस अभियान की सभी पंजीकरण प्रतियोगिताएं और डिजिटल गतिविधियां हमारे क्षेत्र के साथ देशभर में माई भारत पोर्टल के माध्यम से होंगी, जो युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए एक ही मंच उपलब्ध कराएगा। सरदार पटेल का नाम आते ही एक नई ऊर्जा का संचार होता है। देश में पदयात्रा, जनजागरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित होंगी। पदयात्रा सरीखे कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें