फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में बंजरिया पूर्वी मोहल्ला में रविवार को जमीन विवाद मारपीट हो गई। पुलिस ने मोहम्मद हुसैन खान की शिकायत पर केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहम्मद हुसैन खान ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे वह छप्पर की मरम्मत कर रहे थे। गांव के मेराज, सेराज, सलीम, नजरून्निशा 5 से 6 अज्ञात लोगों के साथ आए और गाली देने लगे। मना करने पर लोहे की राॅड और लाठी-डंडा से मारने लगे।
उनका सिर फट गया। याकूब खान और सुभान उल्लाह व रविंद्र उनको बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वे लोग जान बचाने के लिए घर में घुस गए तो आरोपी घर में घुस गए मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घर में रखा सामान क्षतिगस्त कर दिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें