फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवती को लखनऊ ले जाकर दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात

Mon, 17 Nov 2025 01:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के एक गांव की युवती को एक युवक पहले तो भगाकर लखनऊ ले गया। वहां दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर खलीलाबाद लाया तथा अपने रिश्तेदार के सहयोग से गर्भपात करा दिया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की की 23 वर्षीय युवती ने सीजेएम कोर्ट में दिए आवेदन में बताया है कि तकरीबन पांच माह पूर्व उनसे बखिरा थानाक्षेत्र के पचेठी गांव का निवासी 26 वर्षीय हेमंत यादव मिला। उसने शादी का झांसा देकर बहलाया फुसलाया तथा उसे घर से भगाकर लखनऊ ले गया। वहां पर उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म करता रहा। ग
र्भवती होने पर उससे शादी करने के लिए कहा तो 5 अक्टूबर को हेमंत कोतवाली खलीलाबाद के नैनीडीहा निवासी अपने 25 साल के रिश्तेदार नीरज के सहयोग से नशीला पानी पिलाया तथा अर्द्धबेहोशी की हालत में पुलिस लाइंस के पास नहर रोड खलीलाबाद में स्थित एक अस्पताल में ले गया। वहां पर उसके पेट में पल रहे तीन माह के बच्चे का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

यही नहीं, अश्लील कार्य करते समय वीडियो और फोटो बना लिया। वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना थाने पर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गयी। एसपी को डाक से सूचना दी तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसको अदालत की शरण लेनी पड़ी। कोतवली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें