संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में पीड़िता सरीफुन्निशा ने बताया कि 12 नवंबर को दिन में 10 बजे पुराने विवाद को लेकर विपक्षी मिराज, अमिना, कुलसुम और हरुन की पत्नी एक जुट होकर उनकी बेटी व बहू को गाली देते हुए काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को काफी चोट आया है। विपक्षी काफी दबंग व मनबढ़ हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।