फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के दोकडा गांव निवासी एक महिला ने अपने गांव के ही एक दंपती पर गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के दोकडा गांव निवासी परमीला पत्नी श्रवण कुमार ने महुली थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि उसके पति रोजी रोटी के लिए बाहर कमाते हैं। घर पर उसकी सास कमलावती तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है। गांव के ही रमापति पुत्र चंद्रवली और उसकी पत्नी रिता देवी आए दिन गाली व धमकी देते है। शनिवार की रात लगभग आठ बजे उपरोक्त पति पत्नी उसे गाली देते हुए उसे बुरी तरह पीटा। इस दौरान लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। पुलिस ने दोकडा गांव निवासी परमीला की तहरीर पर रमापति और उसकी पत्नी रीता देवी के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें