फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर 93 लाख रुपये ठगे, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

रेवाड़ी में सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा देकर 93 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी ओमप्रकाश प्रसाद को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो अन्य आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में निवेश के नाम पर 93 लाख रुपये ठगने के मामले में एक और आरोपी बिहार के गोपालगंज के गांव कोटवा खास, हाल आबाद लखनऊ (यूपी) के राजीव नगर निवासी ओमप्रकाश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 3 जुलाई को सेक्टर-3 निवासी विजय कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। सोशल मीडिया पर निवेश का विज्ञापन देखने के बाद 15 मई को एक व्हाट्सएप नंबर मिला।
इसके बाद उनकी बातचीत एक महिला से शुरू हुई, जिसने अपना नाम सरोज गुप्ता और खुद को एसबीआई सिक्योरिटी लिमिटेड की इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया। महिला ने निवेश के लाभ समझाने के बाद उसे लिंक भेजा और बल्क ट्रेडिंग और लॉगिन प्रक्रिया के बताया।
विज्ञापन

पहली बार निवेश पर उसके खाते में अच्छा मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता गुप्ता के बैंक खाते से 18 ट्रांजेक्शन के जरिए विभिन्न खातों में कुल 93 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पैसा रिफंड कराने का प्रयास किया, तो उसे और अधिक राशि जमा करने के लिए कहा गया, जिससे उसे ठगी का पता चला।
पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज किया। इस मामले में पहले ही सतीश प्रकाश इंगले (अकोला, महाराष्ट्र) और नीरज सिंह (कांठगोदाम, नैनीताल, उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें