सड़क हादसे में युवक की मौत
पुन्हाना। खंड के नगीना-होडल रोड पर घीड़ा मोड़ पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में निसार (30) निवासी पैमाखेड़ा की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को गांव पैमाखेड़ा निवासी निसार अपनी बाइक से सिंगार से होकर अपने गांव जा रहा था। अचानक पुन्हाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार ने निसार की बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे गांव और परिवार में मातम का माहौल है।