रक्तदान शिविर आयोजित
नूंह। विश्व रेडक्रॉस दिवस और रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डूयना के जन्मदिवस पर ग्राम उजीना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सचिव वाजिद अली ने बताया कि उपायुक्त पंकज कुमार के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है, जिसमें सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा के ब्लड बैंक द्वारा 25 रक्त इकाईयों एकत्रित की गई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए आगे आकर कार्य करना ही रेडक्रॉस संस्थापक का संदेश है। जो व्यक्ति दूसरों की भलाई करे और किसी की मुसीबत में सहायता करे उससे बड़ी मानव सेवा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सर जीन हेनरी डूयना के जन्मदिवस पर एकत्रित रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आयेगी। इस मौके पर एचएस कुंडू, रेडक्रॉस के कार्यकारी सदस्य दिनेश नागपाल व मीना कुमारी के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहें।