फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने इनोवा कार लगाकर, लाखों रूपये के सामान से भरा केंटीनर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये के सामान से भरा कंटेनर लूट रास्ते में छोड़ गए बदमाश
विज्ञापन

- पिनगवां थाना क्षेत्र में इनोवा कार से ओवरटेक कर दिया वारदात अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। गुरुग्राम से कानपुर के लिए लाखों रुपयों के परचूनी सामान भर कर चले कंटेनर को पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव खानुपर घाटी के पास बदमाशों ने लूट लिया। कंटेनर के चालक और परिचालक के हाथ-पैर बांधकर बदमाशों ने शाह चौखा में गुरुग्राम कैनाल के नजदीक सड़क किनारे फेंक दिया और कंटेनर लेकर फरार हो गए। लेकिन वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश खराब होने के कारण कंटेनर को रास्ते में ही छोड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव शेखपुर पीपरी निवासी मजान की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और डकैती का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अब्दुल मजीद के मुताबिक पीड़ित मजान पुत्र राम प्रताप ने दी शिकायत में बताया है कि वह कंटेनर में परचूनी का सामान गुरुग्राम से रात करीब 9 बजे भरकर कानपुर उत्तर प्रदेश के लिए चला था। रात के करीब एक बजे पिनगवां थाने के गांव खानुपर घाटी के नजदीक पहुंचा तो इनोवा कार सवार कुछ बदमाशों ने कंटेनर को ओवरटेक कर अपनी गाड़ी उसके सामने लगा दी और हथियार का भय दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि बदमाशों द्वारा लूटी गई कंटेनर को गांव शिकारावा के पास से बरामद कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देकर बदमाश रीठट गांव की ओर गए थे। लेकिन गांव शिकारावा के पास कंटेनर खराब हो जाने के कारण उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें