फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीपीएल कॉलोनी के मकान से 900 किलो विस्फोटक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-गुप्त सूचना पर छापेमारी, , तीन भाइयों पर प्राथमिकी, आरोपी फरार
विज्ञापन

-कई वर्षों से अवैध पटाखा निर्माण करने का है आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। बिसरू गांव में गुबराडी रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के सामने बनी बीपीएल कॉलोनी के एक मकान से बिछोर पुलिस ने करीब 900 किलोग्राम पटाखे बनाने में प्रयुक्त विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में बिसरू निवासी ईशा, इसराइल और जुल्ली तीनों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बीपीएल कॉलोनी में एक मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के बाद बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के सामने स्थित उक्त मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान के भीतर 18 प्लास्टिक कट्टों में भरा भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 900 किलोग्राम बताया गया है। विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया गया है। बताया गया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। बिछोर थाना पुलिस ने इस मामले में तीनों भाईयों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपियों को लगी भनक:
गांव में चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई से पहले आरोपियों को भनक लग गई थी, और तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि पुलिस के आने से पहले ही अवैध कारोबारियों को सूचना मिल जाती है, जिसके चलते वे हर बार बच निकलते हैं। इसी वजह से कई वर्षों से गांव में अवैध पटाखा निर्माण का धंधा बेरोकटोक चल रहा है। बीपीएल कालोनी जैसे आबादी वाले क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ का भंडारण और पटाखा निर्माण बेहद खतरनाक है। पास में सरकारी अस्पताल और रिहायशी इलाके होने के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

डेढ वर्ष पहले विस्फोट से गई बच्चे की आंखों की रोशनीः

करीब डेढ़ वर्ष पहले भी गांव में पटाखे बनाने की एक जगह पर विस्फोट हुआ था। उस हादसे में एक नाबालिग बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई थी। इसके बाद भी न तो अवैध कारोबार बंद हुआ और न ही जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हुई। हादसे के बाद कुछ समय तक गतिविधियां धीमी जरूर पड़ीं, लेकिन फिर वही काम पहले की तरह शुरू हो गया।
विज्ञापन

-



सिरौली मार्ग पर नहर के पास बनाए जाते हैं पटाखे

बिसरू गांव में सिरोली मार्ग पर नहर के पास पटाखे बनाने का काम किया जाता है। दीपावली से पहले ही यहां पटाखे बनाने का काम शुरू किया जाता है। इस दौरान पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। हालांकि इस बारे में गुप्तचर विभाग से लेकर पुलिस प्रशासन तक को पूरी जानकारी है।

-

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जसवीर सिंह, बिछोर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें