नूंह। जिले में भी विभिन्न जमातों से आए 554 लोगों को चार एकांतवास सेंटरों में रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि निजामुद्दीन जमात से आए कुछ लोगों को मालब के सेंटर में रखा गया है। इनमें से 9 लोगों को पिछली रात थोड़ी समस्या आई थी, जिनका सैंपल लेकर पीजीआई रोहतक भेजा गया है। इन सभी 9 लोगों को मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।
उपायुक्त पंकज ने बताया कि जिले में निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से आए 195 लोगों को राजकीय पॉलिटेक्निक मालब के एकांतवास सेंटर में, विदेशी मूल के 57 लोगों को रेहना (पल्ला) शमसुद्दीन हॉस्टल में रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरी जमातों से आए 302 लोगों में से 200 लोगों को राजकीय कन्या महाविद्यालय सालाहेड़ी में और 102 लोगों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर-नमक के में रखा हुआ है।