फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल की बीमारी से पीड़ित 85 वर्षीय वृद्धा ने कोरोना को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल की बीमारी से पीड़ित 85 वर्षीय वृद्धा ने कोरोना को हराया
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कोविड अस्पतालों से सोमवार को 85 वर्षीय वृद्धा समेत 34 संक्रमित लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर उन्हें विदा किया। इन लोगों को सामाजिक दूरी के साथ-साथ कुछ दिन घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। साथ ही आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा गया है। अस्पताल से जाते वक्त इन सभी ने स्टाफ को धन्यवाद कहा।
विज्ञापन

शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि यहां से कोरोना संक्रमित 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें नोएडा निवासी 85 वर्षीय वृद्धा दिल की बीमारी से पीड़ित थीं। इनके लिए डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई गई थी। ठीक होने वालों में नोएडा सेक्टर-19 निवासी कैलाशचंद अरोड़ा भी शामिल हैं। उन्हें सांस की बीमारी थी। इसके साथ ही डिस्चार्ज होने वालों में तीन और मरीज गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। इनकी उम्र भी 70 से 80 के बीच है। एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह देर शाम तक 15 मरीज घर जा पाए थे। अन्य को भेजने की व्यवस्था की जा रही थी। वहीं, जिम्स प्रशासन के मुताबिक कोरोना संक्रमित 12 मरीजों को घर भेजा गया है। इसमें से अधिकतर मरीजों को 14 दिन में पहले भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें