फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए गई महिला पुलिस टीम के साथ छेड़छाड़ कर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए गई महिला पुलिस टीम के साथ छेड़छाड़ कर की मारपीट
विज्ञापन


पलवल, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव देहलाका में महिला पुलिस टीम के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि महिला थाना पुलिस की टीम जिसमें चार महिला कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल शामिल थी। टीम छेड़छाड़ के एक मामले की जांच के लिए मंगलवार को गांव पारौली के लिए गई। पारौली में पुलिस टीम को बताया गया कि पीड़ित लड़की मौके पर नहीं है। उसकी छोटी बहन गांव देहलाका स्थित एक प्राईवेट स्कूल में पढती है, वह घटना के बारे में बता देगी। गांव देहलाका स्थित प्राईवेट स्कूल में छात्रा से घटना की जानकारी लेने के लिए महिला पुलिस टीम गई। महिला पुलिस टीम ने स्कूल के बाहर सरकारी गाड़ी खड़ी कर अभी एंट्री भी नहीं की थी कि उससे पहले देहलाका गांव का पूर्व सरपंच आया और बदतमीजी करने लगा। महिला पुलिस टीम ने पूर्व सरपंच की बदतमीजी का विरोध किया तो वह गाली-गलौंच करने लगा। इसी बात को लेकर स्कूल में जाने के लिए गाड़ी से उतरकर बाहर खडी महिला हेड कांस्टेबल का हाथ पकड़ कर धुनाई कर दी। महिला हेड कांस्टेबल को बचाने आई अन्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान पूर्व सरपंच का भाई भी आ गया। उसने भी महिला पुलिस के बदतमीजी की। दोनों आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेडछाड और अश्लील हरकत भी की। पुलिस टीम ने उन्हें पकडने का भी प्रयास किया। तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पूर्व सरपंच रिसाल व उसके भाई के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और महिला पुलिस कर्मियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है और दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें