सीएम का दौरा रद्द होने से ग्रामीणों में रोष
गुरुग्राम। रविवार को गांव वजीराबाद में मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने सीएम से समस्याओं को रखने के लिए समय मांगा था, लेकिन रविवार को सीएम का दौरा रद्द हो गया। ऐसे में ग्रामीण अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष नहीं रख सके। जिसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। बता दें कि रविवार को सीएम को कई योजनाओं का शिलान्यास करना था। शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने गांव में सामुदायिक केंद्र, खेल स्टेडियम, श्मशानघाट हटाने समेत अन्य समस्याओं से रूबरू करवाना था।
भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन यादव ने कहा कि सीएम के दौरा रद्द होने से ग्रामीण मायूस हो गए। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों की समस्याओं पर जल्द विचार करते हुए समाधान कराने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं की गई, तो ग्रामीण मांगों को लेकर आंदोलन छेड़ेंगे।
.........