नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को नशीले पदार्थ और ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन प्रहार चलाया है। इसके लिए 100 से अधिक पुलिस की टीम 700 से अधिक चिन्हित जगह पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार दोपहर बाद एक बजे से शुरू हुआ है और देर शाम 7:00 बजे तक चलेगा। पुलिस की टीम ड्रग्स सप्लायर डॉलर और पेडलर की पहचान कर रेड कर रही है। ऑपरेशन प्रहर में 500 से अधिक पुलिस कर्मी, पीएसी, सीआरटी टीम, स्मार्ट टीम आईटी नारकोटिक्स टीम और कमांडोज शामिल किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर तीनों जोन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है और खास तौर पर स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी के आसपास दुकानों और अन्य स्थानों पर एक साथ रेड की जा रही है।