फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो में शामिल हुईं 700 कंपनियां, ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय एक्सपो का शनिवार को हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 30 अक्तूबर से आयोजित तीन दिवसीय रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2025 और बैटरी शो इंडिया के 18वें संस्करण का शनिवार को समापन हुआ। नेट जीरो प्राप्त करने के लिए मार्ग निर्धारण थीम पर आधारित इस आयोजन में देश-विदेश से 700 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 ब्रांड, 35,000 से अधिक आगंतुक और 250 वैश्विक विशेषज्ञ शामिल हुए। उद्देश्य भारत के स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग, नवाचार और निवेश को बढ़ावा देना था।
इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने बताया कि एक्सपो में सौर ऊर्जा, बैटरी भंडारण, ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, बायोमास और पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय समाधानों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के सहयोग से जैव ऊर्जा मंडप भी आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वभर से 1,050 प्रदर्शक और लगभग 55,000 उद्योग पेशेवर शामिल हुए। भारत अब 242.8 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता के साथ अपनी कुल बिजली का आधे से अधिक भाग स्वच्छ स्रोतों से प्राप्त कर रहा है। देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2025 में 250 गीगावाट को पार कर चुकी है, और 2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य निर्धारित है।
विद्युत मंत्रालय ने 30 गीगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के लिए 5,400 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी है, जिससे 2028 तक 33,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। मुद्रास ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो और बैटरी शो इंडिया, नवाचार और नीति सहयोग के माध्यम से भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा को गति दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस एक्सपो में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन, सौर एवं बैटरी निर्माण के लिए पीएलआई योजना और राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन जैसी सरकारी पहलों को भी प्रदर्शित किया गया। जर्मनी, चीन और जापान के पवेलियनों के साथ रिलायंस, अडाणी सोलर, गोल्डि सोलर, पतांजलि, हैवल्स, वारी सोलर और विक्रम सोलर जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने अत्याधुनिक नवाचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें