नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते पर बीआईएस नोएडा शाखा के सहयोग से मानक टॉकीज कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में डॉ. विकास धवन, उप निदेशक विष्णु दयाल जट और स्टेशन हेड वर्षा छबारिया मौजूद रहे। डॉ. विकास धवन ने कहा कि मानक उपभोक्ता विश्वास और राष्ट्र की प्रगति की नींव है। वहीं, उपनिदेशक जट ने कहा कि मानक टॉकीज उपभोक्ताओं में गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि यह श्रृंखला विश्व मानक दिवस 2025 के अवसर पर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों को सरल व रोचक रूप में आम जनता तक पहुंचाना है।