फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय एमजीए चैंपियनशिप के लिए 70 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमजीए यूपी चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन (एमजीए) उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप में आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ की टीमों ने प्रतिभाग किया। काता और कुमिते स्पर्धाओं में भाग लेने वाले चार से 30 वर्ष तक के 175 में से 70 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया। एसोसिएशन के गौतमबुद्ध नगर सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना था।

बालिका वर्ग में धैरवी, निशि, वृष्णि यादव, आर्शिया, काशवी सिंह, वैष्णवी शर्मा, इलियाह नूर खान, अहंया शिवि सिंह, अवनी गुलाटी, ओजस्वी उनियाल, आराध्य अशोक, अनिका अग्रवाल, ध्रुवी, नायसा अरुण और लक्षिता का चयन हुआ। वहीं, बालक वर्ग में लव, तनुष कुमार, युवराज सिंह, वात्सल्य गुप्ता, राघव प्रताप सिंह, श्रीधर डागा, नैतिक मिश्रा, ओम ढल, अयान शर्मा, विवान दूबे, प्रांजल द्विवेदी, अक्षज द्विवेदी, अबीर तिवारी, राघव सारस्वत, लक्षित कुमार, जतीं पाल, यशवर्धन और विद्या भूषण ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सीट पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एमजीए उत्तर प्रदेश के सचिव अमित गुप्ता, नेहा गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता निमित गुप्ता, मोहशिन खान, सोनू निषाद, शिवांगी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।





कोट
चैंपियनशिप के दौरान अब तक जो सीखा था, उसका प्रयोग किया। -ओजस्वी उनियाल, सेक्टर-62

नेशनल में अच्छा प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करूंगी। -नायशा अरुण, सेक्टर-34

मेरे अंदर कांफिडेंस आया है। नेशनल के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। -ध्रुवी सिंह, सेक्टर-34

कड़ी मेहनत करके राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतूंगी। -आनिका अग्रवाल, सेक्टर-34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें