नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। आकेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात एक होमगार्ड और बावर्ची कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आकेड़ा चौकी में कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 7 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया है। वहीं चार लोगों को ठीक होने की खबर भी मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है।
7 नए मामले आकेड़ा पुलिस चौकी, रानिका, खोरी, तावडू व पिनगवां गांव के हैं। आए दिन जिले में बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। बुधवार को जहां जिले में 8 नए मामले सामने आए वहीं बृहस्पतिवार को भी 7 नए मामले देखने को मिले।
बता दें, कि जिले में कोरोना के कुल 40 मरीज हैं। कुल मरीजों की संख्या 207 पहुंच गई है, जिनमें से 167 लोग ठीक हो चुके हैं। 9104 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 8011 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1093 लोगों की निगरानी फिलहाल जारी है। 8093 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 7788 की निगेटिव रिपोर्ट आई है और 74 की रिपोर्ट आनी बाकी है।