फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 और लोग संक्रमित मिले, कुल 12 की हो चुकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 7 नए मामले सामने आए। राठीवास में एक, गोधोला में एक, ऊदाका में एक, शादीपुर में एक, मांडीखेड़ा में एक और फिरोजपुर झिरका में दो केस मिले हैं। जिले में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में कमी आई है, जोकि लोगों के लिए राहत की बात है। सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा लगातार जांच के साथ-साथ संदिग्धों को जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की जांच की जा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। बता दें, कि नूंह जिले में कोरोना के 65 मरीज हैं। कुल 614 मामले सामने आए हैं। इनमें से 537 मरीज ठीक हो चुके हैं। 18976 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 12855 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 6121 लोगों की निगरानी जारी है। 17953 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 17063 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 182 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें