फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लेट पेमेंट सरचार्ज योजना के तहत 6.56 करोड़ की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
3,635 उपभोक्ताओं ने 9.17 करोड़ से ज्यादा की छूट पाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार की लेट पेमेंट सरचार्ज कम्पनसेशन (एलपीएससी) रीबेट योजना से अब तक दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने 6.56 करोड़ की वसूली की है जबकि 3,635 उपभोक्ताओं को 9.17 करोड़ से अधिक की छूट दी गई है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना उपभोक्ताओं को पुराने बिलों के भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने और लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) में राहत देने के उद्देश्य से लाई गई थी।
शुक्रवार को जल मंत्री ने कहा कि जनता की यह भागीदारी दिल्लीवासियों की बढ़ती जिम्मेदारी का प्रतीक है। एलपीएससी रीबेट योजना का मकसद उपभोक्ताओं को भारी जुर्माने के बोझ से राहत देना था। हजारों नागरिकों ने अपने बकाया चुकाकर यह दिखाया है कि पारदर्शी शासन पर जनता भरोसा करती है। योजना से प्राप्त राजस्व को सीधे दिल्ली की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में लगाया जाएगा। इसमें पाइपलाइनों की मरम्मत, जल वितरण में सुधार और नई तकनीकों के उपयोग जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलपीएससी रीबेट योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने पुराने बिलों का भुगतान करने पर लेट पेमेंट सरचार्ज में चरणबद्ध छूट दी जा रही है। यह योजना खास तौर पर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है जिनके जल बिल वर्षों से लंबित थे। भुगतान प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल और जोनल कार्यालय दोनों माध्यमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें