फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कृषि लोन सेटल कराने के नाम पर किसान से हड़पे 65 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। हुसैनपुर गांव निवासी किसान से कृषि लोन सेटल कराने के नाम पर 65 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हुसैनपुर निवासी किसान ओमपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2018 में मेरे पिता रतिराम ने गांव जलालपुर ढिढ़ार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 1.65 लाख रुपए कृषि लोन लिया था। पिता की मृत्यु के बाद ऋण काफी बढ़ गया। ओमपाल सिंह का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने ओटीएस स्कीम के तहत ऋण सेटल कराने की बात कहीं। उनका आरोप कि 65 हजार रुपए लेकर ऋण सेटल कराने की बात कहीं और एक पर्ची भी दी गई। जब बैंक में नोडयूज लेने गया तो वहां पर कहां गया कि आपका कोई ऋण सेटल नहीं हुआ और पूरा पैसे जमा करने होगा। आरोप है कि गाली गलौज कर बैंक से बाहर निकाल दिया। इसके बाद मुरादनगर थाने सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन काई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद किसान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और याचिका दाखिल की। कोर्ट ने मुरादनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए है। एसीपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कपिल गौतम निवासी पंजाब नेशनल बैंक जलालपुर ढिढार, अंकित शर्मा निवासी अज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें