मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित राज चौपला के समीप शनिवार पूर्वाह्न कार सवारों ने ट्रक चालक का पीटकर घायल कर दिया। घटना के दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रक चालक ने पुलिस से घटना की शिकायत की है।
मोदीनगर निवासी नाजिम ट्रक चालक है। बताया कि शनिवार को नाजिम ट्रक से सामान लेकर नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह राज चौपले के समीप पहुंचे तभी ट्रक के सामने एक कार आ गई। टक्कर लगने के बाद कार सवार आग बबूला हो गए। कार सवार नाजिम से गाली गलौज करने लगे। दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। गुस्साए कार सवाराें ने नाजिम की बुरी तरह पिटाई कर दी। बीच सड़क पर कार और ट्रक खड़ा होने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।