फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hhhh

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकसी के लिए लाई गई 21 गायें बरामद
विज्ञापन

गोहत्या अधिनियम के तहत 5 के खिलाफ मुकदमा, आरोपी फरार
फोटो--पुलिस द्वारा गांव सिंगार से बरामद की गई गायें
पुन्हाना। भले ही सरकार ने गोहत्या रोकने के लिए कितने ही कड़े कानून क्यों न बना रखा हो, बावजूद इसके नूंह जिले में गोहत्या रुकने का नाम नहीं ली रही है। बुधवार देर रात भी पुलिस ने बिछौर गांव से गोहत्या के लिए ले जाई रही 21 गायों को बरामद किया है। पुलिस ने गायों को बरामद कर उन्हें गोशाला भेज दिया है और पांच आरोपियों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रिषि पाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सिंगार से गोहत्या के लिए गायों को राजस्थान ले जाने की योजना है। पुलिस ने सूचना के मुताबिक मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि गांव सिंगार से नई गांव के रास्ते राजस्थान की ओर गायों को ले जाया जा रहा था। आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से गायों को छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने 21 गायों को बरामद कर गोशाला भेज दिया है। वहीं गांव सिंगार निवासी अय्यूब, इसलाम, इरफान, बाबा और फारूख के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें