सामुदायिक शौचालय में गंदगी पर जुर्माना
नोएडा। शहर में हाल ही में शुरू किए गए सामुदायिक शौचालयों का रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ककराला के शौचालय में गंदगी पाई गई। इसके बाद प्राधिकरण ने एजेंसी पर 24 हजार रुपये का जुर्माना किया।
हरौला में सड़कों की मरम्मत
नोएडा। प्राधिकरण की ओर से हरौला व आसपास की सड़कों पर काम किया जा रहा है। यहां सड़कों की री-सर्फेसिंग का काम चल रहा है। रविवार से इस पर काम शुरू हो गया।
भारतीय पाक कला संस्थान में प्रतियोगिता
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित भारतीय पाक कला संस्थान में रविवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शेफ दी कुजिन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 31 टीमों ने हिस्सा लिया। यहां बतौर मुख्य अतिथि आईओएल के यूपी मंडल के कार्यकारी निदेशक विनय मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित की गई।
सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय गिझोड़ में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।