फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग युवति ने कीड़ों की दवा पीकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने कीटनाशक खाकर दी जान
विज्ञापन

-दो लोगों ने किया था दुष्कर्म का प्रयास, पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
-पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में किया गया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल के एक गांव में एक किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर पशुओं के कीडे़ मारने की दवा पीकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दो नामजद युवकों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं।
पीड़ित मो. इलयास ने बताया कि 3 नवंबर को उसके भतीजे की ससुराल में उसके सास व ससुर की मौत हो गई थी। पीड़ित का पूरा परिवार अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। आरोप है कि जब उसकी नाबालिग पोती पीछे से अपने प्याज के खेत में रखवाली के लिए गई, तो आरोपी मोहम्मद यूसुफ उर्फ इसब व मोहम्मद इकलास उर्फ छोटू गांव छारौड़ा उसे अकेली देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी मोहम्मद यूसुफ उर्फ इसब उसे जबरन खेत पर बनी एक झोपड़ी में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह किशोरी मौके से भागकर अपने घर पहुंची और उसने आरोपियों की हरकतों से तंग होकर घर में रखा पशुओं के कीडे़ मारने की दवा पी ली। दवा पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में शहीद हसन खां राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नलहड़ में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां रविवार अल सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित मो. इलयास के मुताबिक आरोपियों के खेत व मकान उनके खेत के साथ ही लगते है। वे लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें