कैंपस प्लेसमेंट से पहले प्रशिक्षण सत्र स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम (एसटीईपी) र
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को मध्यांचल वन इंफ्रा की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स के छात्रों से उनके कोर्स से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई। इस दौरान कुल 119 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें से 61 अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल रहे। चयनित युवाओं को बिजली विभाग से जुड़ी निजी कंपनी की ओर से 16667 रुपये महीने का मानदेय दिया जाएगा।
आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट से पहले प्रशिक्षण सत्र स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम (एसटीईपी) रखा गया। इसमें विशेषज्ञों ने बिजली कार्यों से जुड़ी सुरक्षा और तकनीकी जानकारियां दीं। मध्यांचल वन इंफ्रा का लक्ष्य अगले तीन सालों में कुल 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करना है। मुख्य अतिथि फैजुल्लागंज के पार्षद प्रदीप शुक्ला ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कैंपस प्लेसमेंट से पहले प्रशिक्षण सत्र स्टूडेंट ट्रेनिंग इन इलेक्ट्रीशियन प्रोग्राम (एसटीईपी) र