फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निगम के 607 सफाई कर्मियों को नियमित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक सेंटर में मुख्यमंत्री ने नियमितीकरण पत्र प्रदान किए
विज्ञापन

कहा- वाल्मीकि, आंबेडकर के सपने को आगे बढ़ा रही आप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नगर निगम ने 607 सफाई कर्मियों को नियमित कर दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन कर्मियों को नियमितीकरण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि ने शिक्षा का सपना देखा था और दिल्ली सरकार ने उसी आदर्श को आगे बढ़ाते हुए गरीब बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान की है। आज दिल्ली के गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
आतिशी ने कहा कि आंबेडकर ने भी वंचितों और गरीबों के कल्याण का सपना देखा था और दिल्ली व पंजाब की सरकारें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही हैं। जब निगम में आप सरकार आई, तो सबसे पहला निर्देश सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का था। आज उसी मार्गदर्शन के तहत 607 कर्मियों को नियमित किया गया है। दो वर्षों में करीब 10,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। पहले सफाई कर्मियों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन निगम में आप सरकार बनने के बाद से सफाई कर्मियों को महीने के पहले हफ्ते में ही वेतन मिल जाता है। वहीं, कार्यक्रम में मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का योगदान दिल्ली को साफ-सुथरा बनाए रखने में बेहद अहम है। उन्होंने कोरोना काल, बारिश, बाढ़ आदि के दौरान ड्यूटी निभाई है और दिल्ली को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत की। कार्यक्रम में उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल, सदन के नेता मुकेश गोयल, विपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केजरीवाल ने बधाई दी
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मियों को पक्का करने पर मेयर शैली ओबेरॉय को पत्र लिखकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर इससे बड़ी खुशखबरी कर्मियों के परिवारों के लिए और क्या हो सकती है। निगम में आप सरकार बनने के बाद से सफाई कर्मचारियों को हर माह के पहले हफ्ते में वेतन मिल जाता है।
विज्ञापन


भाजपा के कारण नियमित हुए : राजा इकबाल सिंह
निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बुधवार को नियमित हुए सफाई कर्मियों के संबंध में वर्ष 2021-22 में भाजपा शासित तीनों निगमों ने प्रस्ताव भेजा था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उस समय वापस कर दिया था। इस कारण कर्मियों का नियमितीकरण देर से हुआ। केजरीवाल ने दस साल के शासन में निगम, जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, डीटीसी जैसे विभागों को भ्रष्टाचार व अकर्मण्यता की भेंट चढ़ा दिया। इस कारण वे निगम के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी से अपील की कि दलित मेयर का चुनाव कराया जाए, कमेटियों का गठन हो और पार्षदों का वार्ड विकास फंड जारी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें