फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 हजार भवन स्वामियों ने लिया गृहकर में छूट का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से 30 सितंबर तक दिए गए गृहकर पर छूट का लाभ शहर के 60 हजार भवन स्वामियों ने उठाया है। कुल 1.52 लाख भवन स्वामियों में से 60 हजार लोगों ने इस 15 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए 60 करोड़ रुपये का टैक्स निगम के खाते में जमा किया है। निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये का कर जुटाने का लक्ष्य रखा है जिसपर पहली छमाही में ही निगम को सफलता मिली है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से अप्रैल के महीने से ही गृहकर, जलकर और सीवर कर पर 15 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। निगम के अधिकारियों का दावा है कि विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर वसूली करने से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। करदाताओं ने छूट का लाभ लेते हुए अब तक 60 करोड़ रुपये का कर निगम कार्यालय में जमा कर दिया है।
पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने यह छूट 31 अक्तूबर तक प्रदान की थी लेकिन इसके बावजूद निगम के खाते में कुल 85.37 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ था। हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के मुकाबले निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में 81 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए 85.37 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला था। वित्तीय वर्ष 2023-24 में निगम को कुल 47.05 करोड़ रुपये का टैक्स प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

मौजूदा वित्तीय वर्ष में 30 सितंबर तक ही निगम ने 60 करोड़ रुपये के टैक्स वसूल लिए हैं। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का दावा है कि इस बार निगम पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक टैक्स वसूलेगा। छूट की मियाद खत्म होने के बाद अब निगम बकायेदारों पर ध्यान केंद्रित करेगा। बचे हुए भवन स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें