फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में तीन दिन में आए डायरिया से पीड़ित 60 बच्चे, नौ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्स में तीन दिन में आए डायरिया से पीड़ित 60 बच्चे, नौ भर्ती
विज्ञापन

पैरेंट की लापरवाही बच्चों पर पड़ रही भारी, दूषित खान-पान और पानी की कमी से बढ़ रही दिक्कत



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का काफी प्रभाव पड़ रहा है। जिम्स में बाल रोग विभाग में तीन दिन में आए 300 मरीजों में से करीब 60 डायरिया से ग्रसित मिले। इनमें से नौ को भर्ती करना पड़ा।
बाल रोग विभाग के डॉ. राजीव ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत से ही दोपहर के समय धूप तेज होने और रात के समय अचानक से मौसम ठंडा होने के कारण बच्चों के सेहत असर पड़ रहा है। रोजाना ओपीडी में लगभग 100 बच्चे आते हैं। पेट दर्द, खांसी-जुकाम से पीड़ित आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ओपीडी में लगभग 300 बच्चे आए थे, जिनमें से 60 बच्चे डायरिया से ग्रसित मिले। उन्होंने बताया कि दिन में अधिक तापमान और रात में ठंडा मौसम होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है। दूषित खानपान और पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन और डायरिया की आशंका बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बरतें सावधानी



उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बारिश के कारण बच्चों में वायरल होने का खतरा बढ़ेगा। इससे बचाने के लिए अभिभावकों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दिन में गर्मी होने पर धूप में ज्यादा देर तक ठहरने और शाम को हल्के गर्म कपड़े न पहनने से सर्द गर्म हो जाता है। गले में संक्रमण से बच्चे दूध भी कम पीते हैं। अतिरिक्त आहार लेने से कतराते हैं। बीमार होने पर अभिभावकों की अनदेखी से हालत बिगड़ती जाती है। जिससे डायरिया की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें