कोरोना के 6 नए मामले, 13 स्वस्थ
नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए, वहीं 13 मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौटे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में कोरोना के 1138 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1065 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 23 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 50 है।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को तावडू में तीन और कलवाड़ी, पुन्हाना व उजीना में कोरोना का एक-एक केस सामने आया। विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। विभाग की टीमें गांवों में जांच कर रही हैं। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की प्रमुखता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में काफी समय बाद एक दिन में 6 मरीज मिले हैं।