फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर में दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर में दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जेवर कस्बे में दो नाबालिग बहनों के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग बहनों के पिता ने बताया कि उनकी एक बेटी 15 साल और दूसरी 13 साल की है। रविवार की शाम दोनों कुछ सामान लेने बाजार गई थीं। वहां पुरानी अनाज मंडी मोहल्ला निवासी रिजवान उर्फ रज्जो ने उनके साथ छेड़छाड़ की। दोनों बहनों ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी थी। पीड़िताओं ने घर पहुंचकर परिजनों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। हाथरस की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित बहनों ने बताया कि आरोपी अपने दोस्त के साथ अक्सर गली में खड़ा रहता है। रविवार को उसने बाजार पहुंचकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें