फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 और लोग संक्रमित, तीन मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए, वहीं 3 मरीज ठीक हुए हैं। नूंह में दो, तावडू में एक, दादुपूर में एक, राठीवास में एक और सूड़ाका में केस मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि विभाग द्वारा कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल 39 मरीज हैं। 1236 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1171 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 26 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 31138 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इनमें से 29136 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 2002 लोगों की निगरानी जारी है। 83173 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 80462 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 1092 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें