फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 6 और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में मंगलवार को कोरोना से एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। तावडू शहर निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति का इलाज 1 अक्तूबर से गुरुग्राम के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। मृतक बुजुर्ग नगर में एक निजी क्लीनिक चलाते थे और विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े थे।
विज्ञापन

वहीं जिले में 6 और नए मामले सामने आए हैं। 5 मरीज ठीक भी हुए हैं। आलदौका में एक, हाजीपुर में एक, सलंबा में एक, खानपुर घाटी में एक, बलई में एक और शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में एक केस मिले हैं। जिले में कुल 51 मरीज हैं। 1145 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1070 मरीज ठीक हो गए हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 29246 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 28171 का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1075 लोगों की निगरानी जारी है। 67028 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 64855 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। 692 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें