फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ से फिरोजपुर झिरका में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका नगरपालिका द्वारा 3 करोड़ की लागत से दिल्ली-अलवर मार्ग के अलावा शहर में अन्य जगहों पर लाइटें लगाई जाएगी। नगर में वर्षों पहले लाइट लगाई गई थी, लेकिन इनमें से अधिकांश लाइट खराब हो चुकी है। इससे सड़कों पर अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र जिंदल, मुकेश कुमार, रवि कुमार, सोनू ने बताया कि लाइट लगाने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। नगर के पांडव कालीन शिव मंदिर में दूसरे राज्यों से लोग आते हैं। अंधेरा रहने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरपालिका चेयरमैन अशोक गुर्जर ने बताया कि दिल्ली-अलवर मार्ग पर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। शिव मंदिर रोड पर भी लोगों का आवागमन रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए शहीदी और नवाब समसुद्दीन पार्क, दिल्ली-अलवर मार्ग के अलावा नगर के अन्य स्थानों पर लाइट लगाने के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें