फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए 6 गोवंश, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने खानपुर घाटी में दबिश देकर एक पिकअप से छह गोवंशों को मुक्त कराकर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जमील निवासी रनियाला पटाकपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएस स्टाफ प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार रात खानपुर घाटी वाली सड़क पर एक पिकअप में गोवंशों को भरकर राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा है। इस संबंध में एक टीम गठित कर नाकाबंदी की गई तो सामने से आती हुई एक गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस के जवानों ने गाड़ी का पीछा कर उसे घेर लिया। स्वयं को घिरता देख तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक को दबोच लिया। जबकि एक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमील निवासी रनियाला पटाकपुर थाना पुन्हाना के रूप में हुई। पिकअप से बरामद गोवंशों को गोशाला में भिजवा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें