फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के 509 पदों पर 579 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 509 पदों पर 579 नामांकन दाखिल हुए हैं। दादरी ब्लॉक में रिक्त 166 पदों पर 194, बिसरख में 141 पदों पर 156 और जेवर में 202 पदों पर 229 नामांकन दाखिल किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने का प्रक्रिया ब्लॉकों में रविवार शाम पांच बजे तक चली।
विज्ञापन

बिसरख ब्लॉक के रिटर्निंग अधिकारी मनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी होगी। जिन सीटों पर केवल एक नामांकन होगा उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। एक से अधिक नामांकन वाली सीटों पर 12 जून को मतदान होगा। दादरी ब्लॉक में मुठियानी की 8 सीटों पर 13, चक्रसेनपुर की 3 सीटों पर 5, बढ़पुरा की 7 सीटों के लिए 8, कैमराला चक्रसेनपुर में 14 सीटों के लिए 17, रामगढ़ की 11 सीटों के लिए 17, आनंदपुर की 5 सीटों के लिए 9, नंगला नैनसुख की 5 सीटों के लिए 8 और कलौंदा की 5 सीटों के लिए 9 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें