फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए केंद्र सरकार ने दिए 56 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। यहां छह माह के भीतर योजना लाकर पहले चरण के लिए 150 एकड़ जमीन का आवंटन होगा। इसके बाद दूसरे चरण की 200 एकड़ जमीन के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। योजना के लिए केंद्र सरकार ने 56 करोड़ रुपये का दूसरा पैकेज बुधवार को भेज दिया है। इससे पहले 13 करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

इस पार्क के लिए यीडा ने मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियों के साथ वार्ता की है। विधानसभा चुनाव की वजह से योजना लांच करने में देरी हुई, लेकिन अब विधान परिषद चुनाव के बाद परियोजना की गति तेज होगी। पार्क में एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी मशीनें बनेगी। कुल 100 करोड़ का पैकेज केंद्र सरकार की ओर से दिया जाना है। फिलहाल, दो बार में 69 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। यीडा की ओर से पैसे का उपयोग कॉमन फैसिलिटी सेंटर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, उपकरणों आदि के लिए किया जाएगा। योजना को भी अंतिम रुप देने का काम किया जा रहा है।
रोड शो का काम होगा शुरू
यीडा की ओर से योजना के प्रचार प्रसार के लिए देश-विदेश में रोड शो भी होंगे। बड़ी-बड़ी कंपनियाें को निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। इसके लिए हैदराबाद, चेन्नई समेत देश के कुछ ऐसे शहरों का रुख किया जाएगा, जहां इसकी संभावनाएं हों। इसके अलावा विदेशों में वहीं पर रोड शो होगा, जहां के निवेशक इच्छुक हों। इसमें अमेरिका, जर्मनी और एशिया के कुछ देश शामिल हो सकते हैं। वहीं, योजना लाने से पहले पर्यावरण अनापत्ति ली जाएगी। इसके बाद निवेश के लिए रोड शो होगा। परियोजना के लिए अन्य बाधाओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें