नोेएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 2 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत स्वयंसिद्धा एनजीओ की ओर से सेक्टर 122 की महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। करीब 3 घंटे चले इस शिविर में सीनियर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अंशु गुप्ता ने कुल 55 महिलाओं का चेकअप किया।
एनजीओ की संयोजिका सुनीता शर्मा ने शिविर में वंचित वर्ग की महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान साफ- सफ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए सैनेट्री पैड का भी वितरण भी किया। इस दौरान हेरिटेज अस्पताल के सहयोग से ब्लड शुगर, बीपी व बुखार की जांच की गई। शिविर में महिलाओं को मिल्टीविटामिन, आयरन और विटामिन डी युक्त दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा के साथ ही सेक्टर की महिलाओं ने रेखा गुप्ता, कृष्ण सिंह, अनुभूति टंडन, रागिनी रोहतागी,अंजलि जैन,अंजू अरोड़ा कविता चौधरी ने भी अपना सक्रिय योगदान दिया। ब्यूरो