फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उभरते हुए खिलाड़ी- 11 की उम्र में कराटे चैंपियन बनीं अदिति बर्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर की नन्ही कराटे खिलाड़ी अदिति बर्मन ने कम उम्र में ही अपनी मेहनत और लगन से कराटे की दुनिया में खास पहचान बनाई है। मात्र 11 वर्ष की अदिति ने हाल ही में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 (सब-जूनियर महिला वर्ग) में दूसरा स्थान हासिल किया और अपने परिवार व राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता देश के 32 राज्यों से आए लगभग 3000 खिलाड़ियों की मौजूदगी में खेली गई। अदिति के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सबके बीच खास बना दिया। अदिति ने कराटे की शुरुआत सिर्फ 4 साल की उम्र में कर दी थी। उनके माता-पिता कानन बर्मन और मीनू बर्मन का कहना है कि उनकी बेटी का समर्पण और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अदिति का सपना है कि वह एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले अदिति ने लखनऊ में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वह कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीत चुकी हैं। अदिति इस समय बलकिशन कराटे अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। उन्हें कियोशी बलकिशन गुरुंग, शिहान युवराज गुरुंग, सेंसई यतिन भाटी और आलोक से निरंतर प्रशिक्षण मिलता है। वहीं, उनका स्कूल केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 24 (शिफ्ट-1) भी उन्हें पढ़ाई और खेल दोनों में प्रोत्साहित करता है। अदिति कहती हैं कि उनका लक्ष्य सिर्फ पदक जीतना नहीं, बल्कि कराटे के जरिए भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें