फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन बीघा जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 55 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जमीन बेचने के नाम पर 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने रकम लेकर हड़प लिए और अब पैसे मांगने पर धमकी दे रहे हैं। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कालकाजी दिल्ली के रहने वाले हिमांशु आहूजा और उनके भाई संजय वर्ष 2021 में नोएडा में जमीन तलाश रहे थे। इस दौरान वह सेक्टर 50 के रहने वाले राजेश बब्बर और उनके दो बेटे तरुण व समीर से मिले। तीनों ने बताया कि वह अपनी तीन बीघा कृषि जमीन बेचना चाहते हैं। तीनों ने चक बसंतपुर में अपनी तीन बीघा जमीन दिखाई। इसका विश्वास दिलाने के लिए जमीन के कागजात भी दिखाए। हिमांशु ने दिसंबर 2021 में 45 लाख रुपये बीघे के हिसाब से जमीन का 1.35 करोड़ रुपये में सौदा किया। बयाने के तौर पर 55 लाख रुपये दे दिए। शेष 80 लाख रुपये बैनामा कराने के समय देने की बात हुई। इसी बीच हिमांशु और संजय को पता चला कि पिता-पुत्र तीनों की दिखाई जमीन असरगरपुर गोवर्धनपुर गांव में है। वह डूब क्षेत्र में आता है। हिमांशु ने तीनों से बात की तो उन्होंने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर टरका दिया। इसके बाद से आरोपियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसीपी प्रवीण सिंह ने कहा कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें