माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस एस्पायर सोसाइटी के निवासी निर्माण कार्य के शोर से परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी की चारदीवारी से लगी दो परियोजनाओं में कार्य चल रहा है, जो पूरी रात चलता रहता है। एओए के पदाधिकारियों ने बताया कि परिसर में करीब 900 परिवार रहते हैं, जिसके दो तरफ से निर्माणाधीन परियोजनाओं में कार्य चल रहा है। आरोप है कि परियोजनाओं में निर्माण कार्य पूरी रात किया जाता है, जबकि ग्रेप की चौथी स्टेज लागू हो चुकी है, जिसके अनुसार रात के समय कार्य नहीं होना चाहिए, उसके बाद भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। लोगों को रात के समय सोने में परेशानी हो रही है। वहीं, बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं, जिन्हें अपनी पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों को होती है। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राधिकरण और प्रदूषण विभाग से इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग भी की जा रही है।