फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस मे झगड़ने के बाद पति व पत्नी ने दी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत।

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी झगड़े में पति-पत्नी ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

-पति के साथ नौकरी वाले जगह पर रहना चाहती थी पत्नी, पत्नी के परिजनों की कार का शीशा टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। वार्ड नं. 9 में रविवार को पति के साथ रहने को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात बढ़ी और दोनों के परिजन भी एक-दूसरे से भिड़ गए। इस झगड़े में लड़की के परिजनों की गाड़ी के शीशे टूट गए। दोनों तरफ से पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड नं. 9 में रहने वाले नरेश कुमार की शादी 3 दिसंबर 2017 को ममता पुत्री सुखराम निवासी पलवल के साथ हुई थी। नरेश कुमार सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और कलकत्ता में तैनात हैं। वह दीपावली मनाने दो दिन पहले ही अपने घर फिरोजपुर झिरका आए हैं। ड्यूटी के दौरान पत्नी ममता अपने मायके पलवल में रह रही थी। नरेश कुमार ने घर आने के बाद अपनी पत्नी को फोन किया कि वह उसे लेने आ रहा है। पत्नी ममता व उसके परिजनों ने कहा कि हम ममता सहित फिरोजपुर झिरका मिलने आ रहे है। रविवार को नरेश के घर आते ही पति नरेश व पत्नी ममता में नौकरी के दौरान साथ रखने की जिद पर नरेश व उसके परिजनों से झगड़ा हो गया। जिसमें पत्नी ममता के परिजनों की गाड़ी के शीशे टूट गए। नरेश कुमार का तर्क है कि उसके पास वहां रहने के लिए कमरा नहीं है, इसलिए पत्नी को अपने साथ नहीं ले जा सकता। इस झगड़े को लेकर पत्नी ममता व पति नरेश कुमार ने एक दूसरे के परिजनों से जान का खतरा होने की शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शहर चौकी प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ओर से शिकायत मिल चुकी है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फ़ोटोऱ्-शहर चौकी पर खड़ी शीशे टूटी कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें