फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 हजार विद्यार्थियों ने दी छहमाही परीक्षाएं, इस बार सेट की परीक्षाएं नहीं हुई थीं

विज्ञापन
24jjrp03- सरकारी स्कूल में परीक्षा में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत-​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को स्कूलों में चौथी से बारहवीं तक की कक्षाओं की छहमाही परीक्षाएं हुईं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। वहीं, शनिवार को भी स्कूलों में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बीईओ, बीईओ से कलस्टर स्तर और कलस्टर स्तर से स्कूलों में सुबह भेजा गया। उसके बाद परीक्षा हुई। जिले भर से लगभग 50 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
शुक्रवार को स्कूलों में चौथी व पांचवीं कक्षा की अंग्रेजी, छठी कक्षा की सामाजिक विज्ञान, सातवीं कक्षा की हिंदी, आठवीं कक्षा की ड्राइंग, 9वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान, 10वीं कक्षा की विज्ञान, 11वीं की फाइन आर्ट्स और 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

इस बार चौथी से आठवीं की सेट की परीक्षाएं नहीं हुई थीं। सीधे छहमाही परीक्षाएं हुई हैं। खास बात यह भी रही कि छठीं से आठवीं की परीक्षाएं 80 नंबर की हो रही हैं। लेंग्वेज की परीक्षा 60 नंबर और 20 नंबर असेसमेंट के दिए जाएंगे जबकि पहले कुल 40 नंबर की ही परीक्षा होती थी। नौवीं से बारहवीं की 40-40 नंबर की परीक्षा है। इसमें प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 30 नंबर और 10 नंबर प्रेक्टिकल।
शनिवार को चौथी व पांचवीं कक्षा की हिंदी, सातवीं की ड्राइंग, आठवीं की विज्ञान, नौवीं की अंग्रेजी, दसवीं की संस्कृत, 11वीं की रसासन विज्ञान, बारहवीं की गणित की परीक्षा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें